ऊर्जा निगम प्रबंधन के आश्वासन उत्तरांचल पावर इन्जीनियर्स एसोसिएशन ने 30 जून तक धरना किया स्थगित
ऊर्जा निगम प्रबंधन के आश्वासन उत्तरांचल पावर इन्जीनियर्स एसोसिएशन ने 30 जून तक धरना किया स्थगित
देहरादून।आज उत्तरांचल पावर इन्जीनियर्स एसोसिएशन द्वारा ऊर्जा भवन मुख्यालय पर प्रस्तावित गेट मीटिंग / सांकेतिक आन्दोलन/ सत्याग्रह को ऊर्जा निगम प्रबंधन के आश्वासन पर दिनांक 30-06-2026 तक स्थगित किया गया।
एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष इं० कार्तिकेय दूबे व पूर्व अध्यक्ष इं० वाई०एस० तोमर ने प्रबन्धन से वार्ता की तथा प्रबन्धन द्वारा आश्वासन दिया गया कि दिनांक 30-06-2026 तक सभी 5 वरिष्ठ अभियंताओं के पदोन्नति आदेश जारी कर दिए जायेंगे जिनकी DPC दिनांक 26-07-2025 को पूर्ण हो चुकी है।
एसोशिएशन ने दिनांक 26-06-2026 को कार्यकारिणी की विशेष बैठक भी बुलाई है ताकि बाकी अन्य लंबित मांगों पर भी विस्तृत चर्चा व भविष्य की कार्य योजना तैयार की जा सके।

