उत्तराखंड

एडीबी परियोजना के विकास कार्यों का विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया स्थलीय निरीक्षण

एडीबी परियोजना के विकास कार्यों का विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया स्थलीय निरीक्षण

कोटद्वार।बुधवार विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी जी द्वारा एडीबी सहायतित शहरी विकास विभाग की एजेंसी UUSDA द्वारा कोटद्वार पेयजल योजना में चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति के साथ ही आगामी मानसून को देखते हुए गली/सड़कों की मरम्मत के कार्यों की प्रगति के संबंध में योजना से जुड़े पदाधिकारियों से कोटद्वार स्थित आवास पर जानकारी प्राप्त की गई और मरम्मत के कार्यों में मानसून और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तेजी लाने के लिए निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्षा द्वारा सिताबपुर वार्ड 16 में मरम्मत कार्य, शिवपुर वार्ड 18 में हुए सड़क/गली निर्माण कार्य,डिग्री कॉलेज ट्यूबवेल के निरीक्षण के साथ ही सुखरू इंटर कॉलेज वार्ड 24 में कोटद्वार पेयजल योजना के तहत बनने वाले नए ट्यूबवेल के लिए प्राप्त हुई भूमि का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया। इस संबंध में माननीय अध्यक्षा श्रीमती ऋतु भूषण खंडूरी जी द्वारा आमजन की सुविधा का विशेष तौर पर ध्यान रखने और आगामी मानसून को भी कार्य योजना में शामिल करने हेतु विशेषतौर पर जोर दिया गया।

विधानसभा अध्यक्ष द्वारा समीक्षा तथा निरीक्षण के दौरान निम्न अनुसार निर्देशित भी किया गया:-

1. पूर्व में खोदी गई समस्त सड़कों की मरम्मत 30 जुलाई तक पूर्ण किए जाए।

2. जिन क्षेत्रों में पानी सप्लाई करने हेतु तैयारी की जा रही है, उन क्षेत्रों में जल्द से जल्द प्रशासन से समन्वय स्थापित कर खुदाई, टेस्टिंग, कनेक्शन, मरम्मत आदि कार्य पूर्ण कर, दिए गए लक्ष्यों को ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए।

3. जल संस्थान से समन्वय स्थापित कर 15 जुलाई तक एक DMA और 30 जुलाई तक दूसरा DMA चालू किया जाये।

4. किसी भी स्थिति में जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दे तथा जनता को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाए।

कोटद्वार में एडीबी द्वारा वार्ड न० 04 से 26 के मध्य चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित अधिकारी तथा प्रतिनिधि उपस्थित रहे।परियोजना प्रबंधक जतिन सिंह सैनी , सहायक अभियंता सुमित कुमार , कनिष्ठ अभियंता विश्रुत , tata consultancy के construction मैनेजर नरेंद्र सिंह , ठेकदार प्रतिनिधि दीपक व्यास आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *