उत्तराखण्ड जल संस्थान अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने मुख्य महाप्रबंधक, जल संस्थान को लिखा पत्र, जानिएं कारण
सेवा में,
मुख्य महाप्रबन्धक
उत्तराखण्ड जल संस्थान
देहरादून।
विषयः-उत्तराखण्ड जल संस्थान का राजकीयकरण किये जाने के सम्बन्ध में।
महोदय,
उपरोक्त विषयक दिनांक 25.06.2026 को अपरान्ह 1:00 बजे संयुक्त मोर्चे के प्रतिनिधियों के साथ आप से हुयी वार्ता में उत्तराखण्ड जल संस्थान के राजकीयकरण के सम्बन्ध में कोई सकारात्मक पहलू दृष्टव्य न होने तथा प्रबन्धक पक्ष/शासन द्वारा राजकीयकरण के सम्बन्ध में कोई ठोस कार्यवाही न किये जाने पर दिनांक 25.06.2026 की सायं 4:00 बजे सयुक्त मोर्चे की कार्यकारणी बैठक में सर्व सम्मिति से निर्णय लिया गया है कि उत्तराखण्ड जल संस्थान के राजकीयकरण हेतु आन्दोलन को जारी रखा जाये तथा दिनांक 06.07.2026 से मुख्य महाप्रबन्धक कार्यालय में उपरोक्त मॉग माने जाने तक अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी रखा जाये।

आप आपको सूचित करना है कि उपरोक्तानुसार दिनांक 06.07.2026 से जल संस्थान, मुख्यालय, पर अनिश्ििचतकालीन धरना प्रारम्भ कर दिया जायेगा।

