उत्तराखंड

अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद टिहरी गढ़वाल की आज हुई महत्वपूर्ण बैठक

अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद टिहरी गढ़वाल की आज हुई महत्वपूर्ण बैठक

ऋषिकेश।अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद टिहरी गढ़वाल की जिला कार्यकारिणी की बैठक संघ के जिला अध्यक्ष शिव सिंह रावत की अध्यक्षता में श्री लाल बहादुर शास्त्री जूनियर हाईस्कूल ढालवाला, मुनि की रेती में संपन्न हुई ।

बैठक में अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई ।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय सरंक्षक श्री चिंतामणि सेमवाल एवँ श्री राजेन्द्र कुकरेती ने कहा कि संघटन के द्वारा सभी समस्याओं का समाधन हो सकता है सभी लोग संगठन की सदस्यता ग्रहण करें और संगठन को मजबूत करे।

अशासकीय मध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रांतीय महामंत्री महादेव मैठाणी ने कहा कि जब से अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ का गठन हुआ है सभी शिक्षक कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है औऱ निरन्तर प्रयासरत है इसी का परिणाम है कि सभी शिक्षक कर्मचारियों के गोल्डन कार्ड बन गए हैं और सभी को राज्य स्वास्थ्य वीमा योजना का लाभ मिल रहा है औऱ धीरे धीरे क्रमबद्ध सभी समस्याओं का समाधान हो रहा है*।

अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शिव सिंह रावत एवँ ज़िला मंत्री नवीन बडोनी ने कहा कि जनपद में अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक कर्मचारियों का कोई भी प्रकरण लंबित नहीं है जो भी प्रकरण वर्षों से लंबित पड़े थे उनका निस्तारण करवा दिया गया है ।

बैठक में उपस्थित शिक्षको ने अशासकीय* *विद्यालयों में नियुक्ति प्रक्रिया अविलंब प्रारंभ करने रिक्त पदों के पुनर्जीवित करने एवँ वित्तीय स्वीकृति की व्यवस्था को समाप्त करने, जूनियर हाईस्कूलों एवँ एल टी में टी ई टी की व्यवस्था समाप्त करने,तदर्थ एवँ वित्त विहीन* *सेवाओं का लाभ पुरानी पेंसन पेशन, चयन एवँ प्रोन्नत वेतनमान में प्रदान करने,राजकीय की भांति अशासकीय विद्यालयों में भी सभी सुविधाएं प्रदान* *करने,डाउन ग्रेड प्रधानाचार्य को ढाई साल में प्रधानाचार्य का पूर्ण वेतनमान प्रदान करने की माँग की गई* । *बैठक में प्रान्तीय मंत्री सुनील पैन्यूली, प्रधानाचार्य राजेश डंगवाल, प्रधानाचार्य श्रीनिवास* *उनियाल,प्रांतीय मंत्री प्रधानाचार्य सुरेश* *ममगाईं ,सरंक्षक श्रीमती मधुमती विन्जोला, विनोद बिजल्वाण* (*पूर्व जिलाध्यक्ष) प्रधानाचार्य धनंजय रावत, ज़िला उपाध्यक्ष श्रीमती* *अनुराखी ,कोषाध्यक्ष राजेश बहुगुणा, बिरेन्द्र कुड़ियाल, ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर* *विवेकानंद शर्मा,चंद्रभानु सेमवाल आदि ने संबोधित किया*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *