उत्तराखंड

पेयजल सैक्टर का राज्यकीयकरण किया जाना कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनता के हित मे भी है-  नन्दलाल जोशी

पेयजल सैक्टर का राज्यकीयकरण किया जाना कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनता के हित मे भी है-  नन्दलाल जोशी

देहरादून, दिनांक 14.07.2026

उत्तराखण्ड जल संस्थान अधिकारी / कर्मचारी संयुक्त मोर्च के आवहान पर उत्तराखण्ड जल संस्थान के राजकीयकरण हेतु मुख्यालय पर दिया जा रहा धरना आज नौवें दिन भी जारी रहा। आज देवप्रयाग शाखा के कर्मचारी धरने पर बैठने हेतु देहरादून पधारे। धरना स्थल पर पहुँचने पर मोर्चे के मुख्य संयोजक श्री नन्दलाल जोशी द्वारा उनका फूल माला पहना कर स्वागत किया गया तथा उन्हें धरने पर बैठाया गया। धरने स्थल पर उपस्थित कर्मचारियों द्वारा नारे बाजी करते हुये पुरा पण्डाल गुंजायमान कर दिया। धरने में बैठने वालों में सर्व श्री कुनाल वर्मा, मनवीर सिंह कण्डारी, पंकज कुमार पोखरियाल, विजेन्द्र सिंह, महादेव नेगी, रवि गैरौला एवं मनोज कुमार प्रमुख हैं।

कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुये मोर्चे के मुख्य संयोजक द्वार कर्मचारियों द्वारा धरने पर बढ-चढ कर भाग लिये जाने एवं दूर दराज के कर्मचारियों द्वारा उत्साह के साथ उपस्थित होने पर आभार प्रकट किया तथा विश्वास जताया कि उनका यह अविस्मरणीय सहयोग इस आन्दोलन को महत्वपूर्ण ऊर्जा प्रदान करेगा। हमारी एकता सरकार को सकारात्मक निर्णय लेने के लिए बाध्य करेगी। हमें केवल अपनी एकजुटता बनाये रखनी है। पेयजल सैक्टर का राज्यकीयकरण किया जाना कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनता के हित मे भी है।

श्री प्रदीप थपलीयाल द्वारा अपने सम्बोधन में कर्मचारियों से कहा गया कि यह समय विभाग एवं कर्मचारियों के लिए चिन्ताजनक है, सरकार, शासन एवं जल संस्थान प्रबन्धन द्वारा जिस प्रकार की नीति अपनायी जा रही है, उससे सब का भविष्य अन्धकार की ओर अग्रसर हो रहा है, यदि सभी कर्मचारी राजकीयकरण के लिए एकजुट नही हुये तो निकट भविष्य में एकजुट होने के लिए कुछ बचेगा ही नही।

उक्त के अतिरिक्त श्री भूपेन्द्र सिंह चौहान, श्री विमल भण्डारी, श्री मनोज कुमार, श्री कुणाल शर्मा, श्री नीरज रौथाण, श्री ललित कुमार, श्री विशाल शर्मा, श्री सबल चौहान, श्री घनश्याम रवि आदि कार्मिको ने भी अपने विचार रखे।

आज धरना स्थल पहुँच कर अपना समर्थन प्रदान करने वालें में सर्व श्री सनत कुमार डिमरी, नवीन तिवारी, अजय कुमार, अजय कुमार, विकास भट्ट, श्री सुभाष बहुगुणा, विकास भट्ट, हरीष कण्डारी, संजय भारती, प्रदीप कुमार, प्रकाश सिंह लोधी, सुमित पंवार, सन्दीप जोशी, कमलेश, पंकज, बच्चीराम, राजेन्द्र सिंह, श्रीमती कीर्ति बंसल, श्रीमती सपना, श्रीमती वन्दना, श्री आर०बी०थापा, श्री नवीन आदि प्रमुख रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *