उत्तराखंड

भारी वर्षा भी नही डिगा पायी धरने पर बैठे जल संस्थान के कर्मचारियों को, पूर्ण उत्साह के साथ डटे है कर्मचारी जल संस्थान के राजकीयकरण के लिए,”

भारी वर्षा भी नही डिगा पायी धरने पर बैठे जल संस्थान के कर्मचारियों को, पूर्ण उत्साह के साथ डटे है कर्मचारी जल संस्थान के राजकीयकरण के लिए,”

देहरादून, दिनांक 20.07.2026

उत्तराखण्ड जल संस्थान अधिकारी / कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आवहान पर उत्तराखण्ड जल संस्थान के राजकीयकरण हेतु मुख्यालय पर दिया जा रहा धरना आज 15वें दिन भी जारी रहा। आज देहरादून जनपद की दक्षिण शाखा एवं मुख्यालय ालय के कार्मिक धरने पर बैठे। इस से पहले जल संस्थान, मुख्यालय के कर्मचारी नेता श्री ललित कुमार द्वारा धरने पर बैठने वाले सभी कर्मचारियों का माल्यार्पण कर स्वागत तथा सभी का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया। आज धरने पर बैठने वालो में श्री अमित पाण्डे, श्री संजय भारती, श्री संजय शर्मा, श्री रोहन नेगी, श्री अमजद खान एवं श्री पूरण बडोला आदि प्रमुख हैं।

मोर्चे के मुख्य संयोजक श्री नन्दलाल जोशी द्वारा अपने सम्बोधन में कर्मचारियों का विशेष आभार व्यक्त किया गया कि मौसम विषम होने के उपरान्त भी कर्मचारी छाता एवं बरसाती ओढ कर समय से धरना स्थल पर पहुँच रहे है तथा निरन्तर धरने पर अपनी उपस्थिती बनाये हुये है। कर्मचारियों का आपसी सहयोग एवं समन्वय अनुकरणीय है। कर्मचारियों में इतना उत्साह है कि आगामी दिनों के लिए स्वेच्छा से धरने पर बैठने हेतु अपना नाम दर्ज करवा रहे हैं। अपनी मॉग के समर्थन में कर्मचारियो की जो जीवटता है, वह देखने लायक है। भारी वर्षा भी उनको डिगा नही पा रही है।

श्री प्रदीप थपलियाल द्वारा कर्मचारियों की एक सूत्रीय मॉग जल संस्थान का राजकीयकरण क्यो आवश्यक है तथा इसका सभी श्रेणी के कार्मिक चाहे वह नियमित वेतनक्रम पर है, चाहे वह संविदा एवं उपनल के माध्यम से सेवा योजित है या फिर सेवा निवृत हो चुके है, उन्हें क्या लाभ होगा, इस पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया। उन्होने अवगत कराया कि विभाग के राजकीयकरण में ही सभी कार्मिको का हित छिपा है। अतः सभी कर्मचारी आयें एवं इस आन्दोलन में अपनी भागेदारी सुनिश्चित करें।

उक्त के अतिरिक्त, श्री भूपेन्द्र सिंह चौहान, श्री मनोज कुमार, श्री कमलेश, श्री आनन्द रावत, श्री मुकेश जोशी, श्री ललित कुमार, श्री अमित नौटियाल, श्री सुदेश कुमार, श्री महेश प्रसाद, श्री रोहित सिंह, श्री अशोक शर्मा, श्री रामपाल, श्री विशाल प्रजापति, श्री कुणाल शर्मा, श्री प्रताप सिंह आदि कार्मिको ने भी अपने विचार रखे।

धरना स्थल पर पहुँच कर अपना समर्थन प्रदान करने वालें में श्रीमती वन्दना, श्रीमती सपना, श्री कीर्ति बंसल, श्री अजय कुमार, श्री दीपक रावत, श्री विमल भण्डारी, श्री नन्दन रावत, श्री सिद्धान्त शर्मा, श्री ललित रावत, आदि प्रमुख है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *