उत्तराखंड

एमडी पी.सी. ध्यानी के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर UPCL’-उत्तरांचल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन

एमडी पी.सी. ध्यानी के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर UPCL’—उत्तरांचल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन

देहरादून। उत्तरांचल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कार्तिकेय दुबे एवं महासचिव मुकेश कुमार ने उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी के नेतृत्व और कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में निगम निरंतर नई उपलब्धियां अर्जित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों के संरक्षण, उपभोक्ताओं को बेहतर, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराने तथा संगठन में सकारात्मक कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई प्रभावी निर्णय लिए गए हैं। इन निर्णयों के सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि एमडी पी.सी. ध्यानी के नेतृत्व में UPCL आने वाले समय में भी उत्कृष्ट कार्य निष्पादन और जनहितकारी सेवाओं के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि निगम की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता को बढ़ावा मिला है, जिससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा है और उपभोक्ताओं का भरोसा भी मजबूत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *