राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रकाश राणाकोटी के नेतृत्व में वित्त सचिव रणवीर सिंह चौहान से मुलाक़ात की
आज दिनांक 27.07.2026 को “राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, उत्तराखण्ड” के सूक्ष्म प्रतिनिधि मण्डल द्वारा वित्त सचिव, उत्तराखण्ड, श्री रणवीर सिंह चौहान जी से सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री सूर्य प्रकाश राणाकोटी जी के नेतृत्व में शिष्टाचार भेंट कर पदभार ग्रहण करने की बधाई प्रेषित की तथा पुष्पगुच्छ भेंट किया। प्रतिनिधि मण्डल में श्री सूर्य प्रकाश राणा कोटी, प्रदेश अध्यक्ष राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, श्री नन्दलाल जोशी, प्रदेश महामंत्री, श्री अजयकान्त, इं० जयपाल सिंह चौहान, श्री बुद्धि सिंह रावत, श्री सुनील पुण्डीर, श्री दलीप रावत, श्री विमल भण्डारी, श्री ललित, शर्मा आदि उपस्थित रहे।









