उत्तराखंड

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, पेयजल निगम के अध्यक्ष अजय बैलवाल के नेतृत्व में संघ ने वित्त सचिव रणवीर चौहान से मुलाक़ात की

देहरादून।उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, पेयजल निगम के प्रतिनिधिमंडल द्वारा सचिव पेयजल से शिष्टाचार भेंट की गई एवं उन्हें वित्त विभाग का प्रभार मिलने पर शुभकामनाएं व्यक्त की गई। इस अवसर पर संगठन के प्रतिनिधिमंडल द्वारा पेयजल निगम की वित्त विभाग में लंबित विभिन्न पत्रावलियों एवं बिंदुओं पर चर्चा की गयी, जिसमें उनके द्वारा मुख्य रूप से राजकीयकरण, कोषागार से वेतन, आवास भत्ता एवं वाहन भत्ता के बिंदु पर चर्चा की गई एवं इन समस्याओं के शीघ्र सकारात्मक निस्तारण का अनुरोध किया गया। मुलाकात के दौरान जल निगम प्रबंधन की ओर से श्री सोहित बर्नवाल, महाप्रबंधक प्रशासन भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर संघ के प्रतिनिधिमंडल में इं0 अजय बैलवाल अध्यक्ष, इं0 रामकुमार संरक्षक, इं0 अरविंद सिंह सजवाण चेयरमैन संघर्ष समिति, इं0 भवन चंद जोशी महासचिव, इं0 भजन सिंह चौहान वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं इं0 मोहित जैन वाइस चेयरमैन आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *