ग्रेड पे, कनिष्ठ अभियंताओं को समान वेतन और पीटीसी श्रमिकों के पारिश्रमिक सहित कई मुद्दों पर मुख्य महाप्रबंधक ने दिया सकारात्मक आश्वासन

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

ग्रेड पे, कनिष्ठ अभियंताओं को समान वेतन और पीटीसी श्रमिकों के पारिश्रमिक सहित कई मुद्दों पर मुख्य महाप्रबंधक ने दिया सकारात्मक आश्वासन

उपनल कार्मिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलने पर उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन ने जताया आभार

देहरादून। उपनल कार्मिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिए जाने पर उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य महाप्रबंधक का आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अन्य राजकीय विभागों की तर्ज पर डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं सहायक लाइनमैन को ग्रेड पे का लाभ दिए जाने की मांग भी उठाई। मुख्य महाप्रबंधक ने इस प्रस्ताव का परीक्षण कर उचित निर्णय लेने पर सहमति व्यक्त की।

बैठक में विभाग में उपनल के माध्यम से पिछले 15 से 20 वर्षों से कार्यरत कनिष्ठ अभियंताओं को भी समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने इस मामले में विभाग द्वारा अपनाई जा रही दोहरी व्यवस्था का विरोध करते हुए सभी पात्र कनिष्ठ अभियंताओं को समान लाभ देने की मांग की। मुख्य महाप्रबंधक ने इस विषय पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

प्रतिनिधिमंडल ने पीटीसी श्रमिकों को समय पर वेतन भुगतान तथा श्रम न्यायालय के मानकों के अनुरूप समान कार्य-समान वेतन के आधार पर मासिक पारिश्रमिक उपलब्ध कराने की मांग भी रखी। मुख्य महाप्रबंधक ने इस विषय का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

बैठक में जलकल ऋषिकेश के कर्मचारियों को अब तक वेतन का भुगतान नहीं होने पर भी गहरा रोष व्यक्त किया गया।

इस पर मुख्य महाप्रबंधक ने वरिष्ठ लेखा अधिकारी विनोद हटवाल को संबंधित अभियंता से स्पष्टीकरण प्राप्त कर शीघ्र वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रतिनिधिमंडल की ओर से प्रदेश महामंत्री श्याम सिंह नेगी, प्रदेश कोषाध्यक्ष लाल सिंह रौतेला, मंडल महामंत्री शिशुपाल सिंह रावत, राजेंद्र सिंह बिष्ट, डी.पी. बद्री, प्रकाश, अनिल भट्ट, शाकंबरी रावत, देवाशीष, मनोज किरशाली, ललिता रावत, बबीता शर्मा, कमलेश, कांता तथा मनोज भट्ट सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed