देहरादून में तेज बारिश के बीच प्रशासन हाई अलर्ट! QRT ने संभाला मोर्चा

0
FB_IMG_1788159270282

देहरादून में तेज बारिश के बीच प्रशासन हाई अलर्ट! QRT ने संभाला मोर्चा

देहरादून।सुबह से हो रही बारिश को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। आमजन की सुरक्षा और सुगम आवागमन को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर QRT समेत विभिन्न विभागों की टीमें लगातार फील्ड में सक्रिय हैं।

जिले के सभी QRT नोडल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों के साथ सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, ट्रैफिक पुलिस और अन्य संबंधित विभागों की टीमें भी जलभराव और जल निकासी की स्थिति का जायजा ले रही हैं।

बारिश के दौरान जिन क्षेत्रों में जलभराव या जल निकासी से जुड़ी समस्या सामने आ रही है, वहां टीमें मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई कर रही हैं। संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान स्वयं बारिश से जुड़ी स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। फील्ड से अधिकारियों से अपडेट लिया जा रहा है और स्थिति के अनुसार संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बारिश के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखें और जलभराव या किसी अन्य समस्या की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से जलभराव और संवेदनशील क्षेत्रों में जाने से बचें। सड़क पर जलभराव, अवरोध या किसी अन्य परेशानी की स्थिति में प्रशासन को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *