उत्तराखंड जल संस्थान में अधीक्षण अभियंता पद पर डीपीसी, सोमवार को जारी हो सकता है आदेश
उत्तराखंड जल संस्थान में अधीक्षण अभियंता पद पर डीपीसी, सोमवार को जारी हो सकता है आदेश
देहरादून। उत्तराखंड जल संस्थान में अधीक्षण अभियंता के पदों पर पदोन्नति को लेकर हुई विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) के बाद अब शासनादेश जारी होने का इंतजार है। सूत्रों के अनुसार शासन की ओर से सोमवार को पदोन्नति संबंधी आदेश जारी किए जाने की संभावना है।
डीपीसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित अभियंताओं की पदोन्नति का रास्ता साफ माना जा रहा है। आदेश जारी होने के बाद जल संस्थान में अधीक्षण अभियंता के पदों पर नई तैनाती और जिम्मेदारियों में बदलाव की संभावना है। वर्तमान में संस्थान के कई मंडलों में अधीक्षण अभियंता प्रभारी व्यवस्था में कार्यरत हैं।
हालांकि, शासनादेश जारी होने तक पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों के नाम और तैनाती की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
