शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन, शिक्षकों को दी शुभकामनाएं
शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन, शिक्षकों को दी शुभकामनाएं
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति ‘भारत रत्न’ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन भारतीय शिक्षा, संस्कृति और मानवीय मूल्यों का प्रेरणास्रोत है। उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व आज भी शिक्षकों और विद्यार्थियों को निरंतर प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्रदेश के सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक नई पीढ़ी को केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि संस्कार और जीवन-मूल्यों से भी समृद्ध कर उन्हें सही दिशा प्रदान करते हैं। राष्ट्र एवं समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के समर्पण और मार्गदर्शन से ही देश की भावी पीढ़ी मजबूत एवं जिम्मेदार नागरिक बनती है।
