पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, सीएम धामी ने कलाकारों को किया सम्मानित

0
FB_IMG_1788604213883

पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, सीएम धामी ने कलाकारों को किया सम्मानित

देहरादून। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पुलिस लाइन, देहरादून में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया, जबकि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) की गरिमामयी उपस्थिति रही। पुलिस लाइन परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शानदार प्रस्तुतियां देने वाले कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराएं समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने के साथ ही युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य, कर्म और लोककल्याण की प्रेरणा देता है। श्रीमद्भगवद्गीता में दिया गया कर्मयोग का संदेश आज भी पूरी मानवता के लिए प्रासंगिक है। उन्होंने प्रदेशवासियों से भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में आत्मसात कर प्रदेश एवं समाज के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने भी प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में श्रीमती गीता धामी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी, जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *