निर्माण कार्य में उत्कृष्ट योगदान पर सहायक अभियंता जयंक पांडे प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

0
IMG-20260908-WA0022

निर्माण कार्य में उत्कृष्ट योगदान पर सहायक अभियंता जयंक पांडे प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

चम्पावत। पुलिस लाइन जनपद चम्पावत में वृहद निर्माण के तहत उत्तराखंड शासन, देहरादून द्वारा स्वीकृत बीटीसी रूम भवन के निर्माण कार्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम के सहायक अभियंता जयंक पांडे को पुलिस अधीक्षक चम्पावत रेखा यादव (IPS) ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है।

प्रशस्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि जयंक पांडे वर्तमान में अस्थायी निर्माण इकाई (मुख्यालय), उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम, 11-मोहिनी रोड, देहरादून में तैनात हैं। उन्होंने निर्माण कार्य में बड़ी लगन और मेहनत से योगदान दिया। इसके अतिरिक्त पिछले कई वर्षों से वृहद निर्माण कार्यों का भी उनके द्वारा सफलतापूर्वक संपादन किया जा रहा है।

निर्माण कार्यों की समीक्षा एवं निरीक्षण के दौरान जयंक पांडे समय से निर्माण स्थल पर मौजूद रहते हैं तथा निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों और दिए गए निर्देशों का अपने तकनीकी ज्ञान एवं अनुभव के माध्यम से त्वरित गति से निस्तारण करते हैं।

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे भविष्य में भी अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, मेहनत और लगन के साथ करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *