हल्द्वानी शहीद स्मारक पहुंचे सीएम धामी, अमर शहीदों को किया नमन

0
IMG-20260910-WA0033

हल्द्वानी शहीद स्मारक पहुंचे सीएम धामी, अमर शहीदों को किया नमन

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को नमन किया। उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की रक्षा और राष्ट्रहित में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका त्याग, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक भावी पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति और देशसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहीदों के परिजनों के सम्मान, कल्याण और उनके हितों के संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार शहीद परिवारों के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *