अवैध प्लॉटिंग पर चला MDDA का ध्वस्तीकरण अभियान, समीर कुरैशी समेत अन्य की प्लॉटिंग ध्वस्त
Oplus_16908288
अवैध प्लॉटिंग पर चला MDDA का ध्वस्तीकरण अभियान, समीर कुरैशी समेत अन्य की प्लॉटिंग ध्वस्त
देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने शुक्रवार को अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम बद्रीपुर, हरबर्टपुर क्षेत्र में समीर कुरैशी/भू-स्वामी एवं अन्य द्वारा की जा रही अनधिकृत प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई पीठासीन अधिकारी/उपजिलाधिकारी, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की ओर से जारी आदेश के क्रम में की गई।

11 सितंबर 2026 को की गई ध्वस्तीकरण कार्रवाई के दौरान एई शशांक सक्सेना, जेई यशपाल, जेई प्रीतम सिंह चौहान तथा सुपरवाइजर प्यारे लाल जोशी मौके पर मौजूद रहे। कार्रवाई को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।
प्राधिकरण ने संबंधित पक्ष को पूर्व में निर्देशित किया था कि निर्धारित तिथि को मौके पर उपस्थित होकर अनधिकृत निर्माण/प्लॉटिंग से संबंधित समस्त सामग्री हटा ली जाए। आदेश के अनुपालन में प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
