हिंदी हमारी सभ्यता और भारतीयता की पहचान : मुख्यमंत्री धामी

0
FB_IMG_1789122928853

हिंदी हमारी सभ्यता और भारतीयता की पहचान : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी हमारी सांस्कृतिक भावनाओं, आकांक्षाओं और आदर्शों का प्रतीक है। हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति और भारतीयता की पहचान भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के साथ ही विविधता में एकता की भावना को भी सशक्त करती है। भारतीय समाज को जोड़ने और सामाजिक चेतना जागृत करने में हिंदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भी हिंदी ने देशवासियों को एक सूत्र में बांधने में अहम योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हिंदी के संरक्षण, संवर्धन और प्रोत्साहन के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। हिंदी के गौरव और सम्मान को बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि हिंदी दिवस पर दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प लें और राजभाषा हिंदी के सम्मान एवं विकास में सहभागी बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *