18-E.C. रोड़ स्थित यूपीसीएल कार्यालय में कल लगेगा रक्तदान शिविर

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

18-E.C. रोड़ स्थित यूपीसीएल कार्यालय में कल लगेगा रक्तदान शिविर

यूपीसीएल में रक्तदान शिविर के आयोजन की तैयारी, अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

देहरादून।उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) की ओर से कल 18 ईसी रोड स्थित यूपीसीएल कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर को लेकर निगम की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए संबंधित चिकित्सालय/ब्लड बैंक से समन्वय स्थापित करने के साथ ही शिविर स्थल पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। यूपीसीएल के अधिकारियों और कर्मचारियों से शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है।

18 ईसी रोड स्थित यूपीसीएल कार्यालय में आयोजित होने वाला यह शिविर रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में निगम के मानव संसाधन अनुभाग की ओर से अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।

जारी पत्र में कहा गया है कि रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए संबंधित अस्पताल/ब्लड बैंक से संपर्क स्थापित कर समन्वय किया जाए। शिविर के लिए आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था करने के साथ ही अस्पताल/ब्लड बैंक के सदस्यों के लिए जलपान आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा गया है।

इसके लिए कॉलम संख्या-6 में अंकित निगम के एकल संपर्क बिंदु को जिम्मेदारी दी गई है कि वह संबंधित चिकित्सालय अथवा ब्लड बैंक से समन्वय स्थापित कर शिविर की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करे। संबंधित चिकित्सालय/ब्लड बैंक तथा मुख्यालय के अधिकारियों को भी इसकी जानकारी भेजी गई है।

पत्र की प्रतिलिपि यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक, निदेशक-वितरण एवं परियोजना, निदेशक-वित्त, अधिशासी निदेशक (तकनीकी), मुख्य अभियंताओं, महाप्रबंधकों, उपमहाप्रबंधकों सहित रुड़की (ऊधम सिंह नगर) और ग्रामीण देहरादून विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंताओं को भेजी गई है। सूचना एवं प्रौद्योगिकी अनुभाग को निगम की वेबसाइट पर आवश्यक सूचना अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *