इंजीनियर्स डे पर अधिकारी- कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति, पेयजल निगम के अध्यक्ष इं. रामकुमार ने किया रक्तदान

0
FB_IMG_1789455620451

इंजीनियर्स डे पर अधिकारी- कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति, पेयजल निगम के अध्यक्ष इं. रामकुमार ने किया रक्तदान

देहरादून। इंजीनियर्स डे के अवसर पर अधिकारी- कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति, पेयजल निगम के अध्यक्ष इंजीनियर रामकुमार ने रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मौजूद जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने भी रक्तदान को समाज के प्रति महत्वपूर्ण योगदान बताते हुए लोगों को नियमित रूप से रक्तदान के लिए प्रेरित किया। आयोजन के दौरान इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

इंजीनियर्स डे के अवसर पर आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में इंजीनियर रामकुमार ने स्वयं रक्तदान किया और लोगों से भी जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए रक्तदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और समय पर उपलब्ध कराया गया रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *