मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग में ‘सेवा संकल्प’ अभियान तेज
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग में ‘सेवा संकल्प’ अभियान तेज
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करने की घोषणा की है। इसी क्रम में लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रदेश के PWD के कई डिवीजनों में अभियान को प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है।
लोक निर्माण मंत्री के निर्देशों के क्रम में विभागीय अधिकारी और कर्मचारी अभियान में सक्रिय भागीदारी कर रहे हैं। विभाग की ओर से जनसेवा, जनहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जा रही है। अभियान के माध्यम से आमजन से जुड़े कार्यों को गति देने के साथ ही लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।
अधिकारियों को अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने और विभागीय कार्मिकों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय स्तर पर सेवा भावना के साथ किए जा रहे कार्यों के माध्यम से ‘सेवा ही संकल्प’ की भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।



