जल संस्थान कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तरीय चुनाव 14 अक्टूबर को
Oplus_16908288
जल संस्थान कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तरीय चुनाव 14 अक्टूबर को
देहरादून।उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ की प्रदेश स्तरीय कार्यसमिति की बैठक शनिवार को जल संस्थान मुख्यालय, देहरादून में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष गिरीश जोशी ने की। इसमें विभिन्न शाखाओं से पहुंचे कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
बैठक में संघ से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी के आगामी निर्वाचन कार्यक्रम को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद सर्वसम्मति से 14 अक्टूबर 2026 को उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तरीय निर्वाचन कराने का निर्णय लिया गया।
बैठक में संघ के संरक्षक गजेन्द्र कपिल, प्रदेश महामंत्री नन्दलाल जोशी सहित दाताराम रयाल, प्रेम सिंह रावत, कुनाल शर्मा, दिनेश कुमार, ललित, भूपेन्द्र सिंह चौहान, अवनीश शर्मा, आदेश कुमार, मनोज कुमार, विनीत शर्मा, भुवनेश्वर सिंह, कमल किशोर सैनी, विकास गोस्वामी, अमजद खान, धीरज बिष्ट, राजेन्द्र सिंह नेगी, राजेन्द्र सिंह पंवार, मनवीर सिंह, अजय शर्मा, भूपेन्द्र सिंह, महादेव सिंह नेगी, राकेश पंवार, मनवीर कण्डारी, विनोद पयाल, रवि गैरोला, आकाश नेगी, कुनाल वर्मा, राजेश, महाबीर, विजय, राजमल, महावीर रतूड़ी, हरभजन, संजय, रजनी नौटियाल, ममता रावत, प्रियंका प्रकाश, आशा बिष्ट, कंचन कौशिक, सुभाष वशिष्ठ, जितेन्द्र सिंह राणा, दीवान सिंह आदि मौजूद रहे।
