35 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए उत्तराखंड जल संस्थान के अधिशासी अभियंता इं. राजेश निर्वाल

0
Oplus_151126016

Oplus_151126016

35 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए उत्तराखंड जल संस्थान के अधिशासी अभियंता इं.राजेश निर्वाल

देहरादून। उत्तराखंड जल संस्थान के अधिशासी अभियंता इं. राजेश निर्वाल आज 35 वर्ष की लंबी एवं उल्लेखनीय सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। उनके सेवानिवृत्ति के अवसर पर जल संस्थान में विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

समारोह में जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक डी.के. सिंह और अधीक्षण अभियंता आशीष भट्ट सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने इं. राजेश निर्वाल के लंबे सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान विभागीय जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया। उनके कार्य के प्रति समर्पण और सहयोगी स्वभाव की भी अधिकारियों ने प्रशंसा की।

मुख्य महाप्रबंधक डी.के. सिंह ने उनके सेवाकाल को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की और कहा कि 35 वर्षों तक विभाग को दी गई उनकी सेवाएं सराहनीय एवं प्रेरणादायी हैं। वहीं, अधीक्षण अभियंता आशीष भट्ट समेत अन्य अधिकारियों ने भी राजेश निर्वाल के साथ कार्य करने के अनुभव साझा किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें स्मृति चिह्न एवं शुभकामनाएं देते हुए सेवानिवृत्त जीवन सुखमय रहने की कामना की। राजेश निर्वाल ने भी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *