मुख्यमंत्री धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते की शिष्टाचार भेंट, जनकल्याण और सामाजिक समावेशन पर हुई चर्चा

0
FB_IMG_1792030557086

मुख्यमंत्री धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते की शिष्टाचार भेंट, जनकल्याण और सामाजिक समावेशन पर हुई चर्चा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मध्य प्रदेश के मंडला से सांसद एवं लोकसभा की अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति के सभापति श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच जनकल्याण, सामाजिक समावेशन तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदायों के उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

भेंट के दौरान समाज के सभी वर्गों तक केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा वंचित और जरूरतमंद लोगों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण पर विशेष जोर दिया गया। दोनों के बीच इस बात पर भी विचार-विमर्श हुआ कि विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का प्रयास है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे और प्रत्येक नागरिक को आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध हों।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ ही शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के माध्यम से समावेशी विकास को मजबूत किया जा रहा है। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों को विकास की प्रक्रिया में समान भागीदारी मिले और उनके सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण का मार्ग प्रशस्त हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *