मुख्यमंत्री धामी से पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने की शिष्टाचार भेंट, उत्तराखण्ड के विकास पर हुई चर्चा

0
FB_IMG_1792030942510

मुख्यमंत्री धामी से पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने की शिष्टाचार भेंट, उत्तराखण्ड के विकास पर हुई चर्चा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेता डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के विकास, समसामयिक विषयों और उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित और सशक्त बनाने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।

भेंट के दौरान उत्तराखण्ड की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा राज्य की विकास यात्रा को नई गति देने जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार उत्तराखण्ड के समग्र विकास और जनकल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण के साथ-साथ विकास की नई संभावनाओं को साकार करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता विकास योजनाओं को गति देने के साथ ही आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। उत्तराखण्ड की विशिष्ट पहचान को और अधिक सशक्त बनाते हुए प्रदेश को विकास के नए आयामों तक पहुंचाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *