राष्ट्रपति के दौरे को लेकर अलर्ट मोड में रहें अधिकारी, सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

0
dehradun-dm-ashish-chauhan_6c88a4a35665404b44c0816918b641df (1)

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर अलर्ट मोड में रहें अधिकारी, सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

जिलाधिकारी ने दिए निर्देश, आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस और चिकित्सा सुविधाएं रखने को कहा

देहरादून।जिलाधिकारी ने राष्ट्रपति के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी इंतजाम समय से पूरे करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि राष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

जिलाधिकारी ने सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रहने तथा निर्धारित प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में एंबुलेंस उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं, उपकरणों और अन्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि राष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए सभी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाए और किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *