मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्नी गीता धामी संग मनाया करवा चौथ, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

0
FB_IMG_1793324060837

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्नी गीता धामी संग मनाया करवा चौथ, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

पारंपरिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास के साथ मनाया पर्व

मुख्यमंत्री ने परिवारों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी गीता धामी के साथ करवा चौथ का पावन पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को करवा चौथ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि करवा चौथ भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व पारिवारिक मूल्यों, आपसी विश्वास, प्रेम, समर्पण और रिश्तों की मजबूती का प्रतीक है। हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराएं ऐसे त्योहारों के माध्यम से परिवार और समाज को आपस में जोड़ने का कार्य करती हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में पर्व और त्योहारों का विशेष महत्व है। ये न केवल हमारी परंपराओं और संस्कारों को जीवंत रखते हैं, बल्कि समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी विश्वास की भावना को भी मजबूत करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed