मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने की शिष्टाचार भेंट
जनहित से जुड़े मुद्दों और प्रदेश में संचालित विकास कार्यों को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
भेंट के दौरान प्रदेश में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति, जनसमस्याओं के समाधान तथा जनहित से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। दोनों नेताओं ने राज्य के विकास कार्यों और जनकल्याण से संबंधित विषयों पर चर्चा करते हुए प्रदेश के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार साझा किए।

