आरएसएस के तिलक रोड स्थित प्रांत कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों के साथ मनाई दीपावली

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली के पावन अवसर पर देहरादून स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के तिलक रोड स्थित प्रांत कार्यालय पहुंचे।
यहां उन्होंने संघ के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों के साथ दीपावली का पर्व मनाया और सभी को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि दीपावली भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश, निराशा से आशा और असत्य से सत्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव, सेवा, सहयोग और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देने वाला पर्व है। यह पर्व हमें समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का एहसास कराता है। साथ ही सामूहिक सहभागिता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा भी देता है।