सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, धर्मपत्नी से की मुलाकात
सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, धर्मपत्नी से की मुलाकात
भोपाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को भोपाल में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. सुंदरलाल पटवा की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने स्व. सुंदरलाल पटवा की धर्मपत्नी से आत्मीय भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्व. पटवा के योगदान और उनकी स्मृतियों को नमन किया।

