खेल

भारत ने श्रीलंका को तीसरे टी20 में 91 रन से हराया, सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की

राजकोट।भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों का तीसरा मुकाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। टीम इंडिया ने इस मैच को 91 रन से जीतकर सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। भारत ने मुंबई में पहला टी20 जीता था। वहीं, श्रीलंका ने पुणे में दूसरे मैच में जीत हासिल कर सीरीज में वापसी की थी। लंकाई टीम अपने प्रदर्शन को राजकोट में नहीं दोहरा सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा।

भारत ने श्रीलंका को तीसरे टी20 में 91 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है। उसने मुंबई में खेले गए पहले मैच में भी जीत हासिल की थी। श्रीलंका को इकलौती जीत पुणे में मिली थी। भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 228 रन बनाए। जवाब में लंकाई टीम 16.4 ओवर में 137 रनों पर सिमट गई।

भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंद पर नाबाद 112 रन की पारी खेली। शुभमन गिल ने 46 और राहुल त्रिपाठी ने 35 रनों का योगदान दिया। श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका ने दो विकेट लिए। लंकाई टीम के लिए बल्लेबाजी में कुशल मेंडिस और कप्तान दसुन शनाका ने 23-23 रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। हार्दिक पांड्या, उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल को दो-दो सफलता मिली। अक्षर पटेल ने एक विकेट अपने नाम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *