खेल

क्रिस गेल का यह बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं रोहित शर्मा

दिल्ली।रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने के साथ ही एक खास रिकॉर्ड बनाया था। वह बतौर कप्तान तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में शतक लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बने थे। अब रोहित के पास एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है।

अगर रोहित 30 छक्के लगाते हैं तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। रोहित ने तीनों फॉर्मेट मिलाकर 436 मैचों में 523 छक्के लगाए हैं। इस मामले में वह सिर्फ गेल से पीछे हैं। गेल ने 483 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 553 छक्के लगाए हैं।

31 छक्के लगाते ही ‘हिटमैन’ ‘यूनिवर्स बॉस’ को पीछे छोड़ देंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों में सिर्फ तीन ही क्रिकेटर एक्टिव हैं यानी क्रिकेट खेल रहे हैं। इनमें रोहित के अलावा न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल और इंग्लैंड के जोस बटलर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *