Home खेल मुंबई इंडियंस की टीम ने महिला प्रीमियर लीग का खिताब जीता

मुंबई इंडियंस की टीम ने महिला प्रीमियर लीग का खिताब जीता

मुंबई। मुंबई इंडियंस की टीम ने महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया है। उसने को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हरा दिया। दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनकी टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 131 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 19.3 ओवर में तीन विकेट पर 134 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड की अनुभवी खिलाड़ी नताली सीवर ब्रंट ने मुंबई को चैंपियन बनाया। उन्होंने दबाव में यादगार पारी खेली। नताली ने 55 गेंद पर नाबाद 60 रन बनाए। मुंबई फ्रेंचाइजी के खाते में यह छठी ट्रॉफी है। उसकी पुरुष टीम आईपीएल में पांच बार चैंपियन बन चुकी है।

नताली ने अमेलिया केर के साथ चौथे विकेट के लिए 20 गेंद पर नाबाद 39 रन की साझेदारी की। अमेलिया केर आठ गेंद पर 14 रन बनाकर नाबाद रहीं। नताली ने इससे पहले तीसरे विकेट के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ 74 गेंद पर 72 रन की साझेदारी की। हरमनप्रीत 39 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुईं। हीली मैथ्यूज ने 13 और यास्तिका भाटिया ने चार रन बनाए। दिल्ली के लिए राधा यादव और जेस जोनासेन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ओवर में ही शेफाली वर्मा 11 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके दो गेंद बाद ही एलिस कैप्सी भी खाता खोले बिना पवेलियन लौट गईं। दोनों विकेट इस्सी वोंग को फुल टॉस गेंद पर मिले। इसके बाद कप्तान लैनिंग ने जेमिमा रोड्रिग्स के साथ मिलकर पारी संभाली, लेकिन पांचवें ओवर में जेमिमा भी नौ रन बनाकर वोंग की फुलटॉस पर आउट हो गईं।

दिल्ली की टीम पावरप्ले में तीन विकेट खोकर 38 रन ही बना सकी। इसके बाद लैनिंग और मरिजान कैप की अनुभवी जोड़ी ने 38 रन की साझेदारी की, लेकिन कैप 18 रन बनाकर अमेलिया केर का शिकार बनीं। इस समय दिल्ली का स्कोर 73 रन था। इसके बाद से दिल्ली ने छह रन बनाने में पांच विकेट गंवा दिए और 15.6 ओवर में टीम का स्कोर नौ विकेट पर 79 रन हो गया।

RELATED ARTICLES

जितनी निष्ठा से अपने खेल में मुकाम किया हासिल वैसे ही अपने-अपने विभागों में पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ करें कार्य-रेखा आर्या

जितनी निष्ठा से अपने खेल में मुकाम किया हासिल वैसे ही अपने-अपने विभागों में पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ करें कार्य-रेखा आर्या खेल व...

मंत्री रेखा आर्या की ऐतिहासिक पहल पर लगी मुहर, 31 पदक विजेता खिलाड़ियों का सरकारी नौकरी के लिए चयन, मुख्यमंत्री धामी का किया धन्यवाद

मंत्री रेखा आर्या की ऐतिहासिक पहल पर लगी मुहर, 31 पदक विजेता खिलाड़ियों का सरकारी नौकरी के लिए चयन, मुख्यमंत्री धामी का किया धन्यवाद चयनित...

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को विभाग नें लिया कब्जे में, मिली बड़ी सफलता:रेखा आर्य:

देहरादून।देहरादून के रायपुर में स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है।खेल मंत्री ने कहा कि राज्य...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर पहुंचे उत्तराखंड

रुद्रपुर।भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर गुरुवार को पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने रुद्रपुर में एक सोलर प्लांट का शुभारंभ किया। इस दौरान सचिन तेंदुलकर...

अब प्यास बुझाना 15 प्रतिशत तक होगा महंगा

देहरादून।एक अप्रैल से प्रदेश की जनता के लिए हलक तर करना भी महंगा हो जाएगा। जल संस्थान की ओर से पानी के बिल में...

CM धामी यूपी, राजस्थान में रैली करेंगे,धामी सरकार के बड़े फैसलों को राष्ट्रीय स्तर पर भुनाएगी भाजपा

देहरादून।भाजपा धामी सरकार के समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून, दंगा रोधी कानून, लैंड जिहाद, जबरन धर्मांतरण रोकने के कानून को राष्ट्रीय स्तर...

चिपको आंदोलन की 50वीं वर्षगांठ:माता मंगला ने गौरा देवी के परिजन को सम्मानित किया

चमोली।चिपको आंदोलन की 50वीं वर्षगांठ पर रविग्राम खेल मैदान में दो दिवसीय स्वर्ण जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चिपको नेता गौरा देवी...

Recent Comments