राष्ट्रीय

Miss India 2023: राजस्थान की नंदिनी के सिर सजा मिस इंडिया 2023 का ताज

मुंबई।फेमिना मिस इंडिया 2023 का एलान कर दिया गया है। इस बार मिस इंडिया का ताज राजस्थान की नंदिनी गुप्ता के सिर सजा है। जबकि दिल्ली की श्रेया पूंजा पहली रनर-अप और मणिपुर की थौनाओजम स्ट्रेला लुवांग दूसरी रनर-अप रहीं। मिस इंडिया 2023 का ग्रैंड फिनाले इंफाल, मणिपुर में हुआ था।

राज्य विजेताओं को फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स 2022 और मेंटर नेहा धूपिया, कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस, निर्देशक हर्षवर्धन कुलकर्णी, बॉक्सिंग आइकऑन लैशराम सरिता देवी और डिजाइनर रॉकी स्टार और नम्रता जोशीपुरा के एक एलीट पैनल ने इस कार्यक्रम को जज किया।

इसमें अनन्या पांडे से लेकर कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और नेहा धूपिया जैसे बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए। इस मौके पर पूर्व विजेता भी शामिल हुए। जिसमें सिनी शेट्टी, रूबल शेखावत, शिनाता चौहान, मनासा वाराणसी, मनिका श्योकंद, मान्या सिंह, सुमन राव और शिवानी जाधव ने भी अपनी परफॉर्मेंस दी। इस दौरान मनीष पॉल और भूमि पेडनेकर ने अपने हुनर से फैंस का दिल जीत लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *