Home अंतर्राष्ट्रीय बढऩे लगे कोरोना केस…2 साल बाद फिर लगा लॉकडाउन, टेस्टिंग पर जोर

बढऩे लगे कोरोना केस…2 साल बाद फिर लगा लॉकडाउन, टेस्टिंग पर जोर

शंघाई। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए यहां लॉकडाउन लगा दिया गया है। शंघाई की करीब 1 करोड़ जनता दो साल बाद इस समय बेहद सख्त लॉकडाउन के दौर से गुजर रही है। चीन में कोरोना को रोकने के लिए यह सख्त लॉकडाउन ऐसे समय पर लगाया गया है जब दुनिया अब इस महामारी के साथ जीना सीख चुकी है। इसके साथ ही व्यापक टेस्टिंग शुरू की गई है। चीन के इस ऐलान से दुनियाभर में खलबली मच गई। तेल के दामों में तेजी से गिरावट आई है। व्यापारियों को डर है कि इस लॉकडाउन से डिमांड में कमी आ सकती है।  चीन के सख्त लॉकडाउन की नीति से दुनिया की अर्थव्यवस्था और वित्तीय बाजार संकट में जा रहे हैं। वह भी तब भी रूस और यूक्रेन में युद्ध चल रहा है और दुनिया में महंगाई आसमान छू रही है।

शंघाई की कुल आबादी 2.50 करोड़ है। यहां मार्च की शुरुआत से केस बढऩे लगे थे और अब यह ओमीक्रोन वेरिएंट का हॉटस्पॉट बन चुका है। रविवार को शंघाई में रिकॉर्ड 3,450 नए मामले सामने आए हैं। यह देश के कुल केस का करीब 70प्रतिशत है। इनमें से 50प्रतिशत मामलों में संक्रमण के लक्षण साफ नजर आ रहे हैं। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने रविवार को 4,500 से ज्यादा नए घरेलू मामलों की जानकारी दी। यह एक दिन पहले के मुकाबले 1,000 कम है। चीन के वुहान शहर में पहला केस 2019 के अंत में आया था। अगर संक्रमण के पहले हफ्ते को छोड़ दें तो चीन में अब केस ज्यादा तेजी से बढ़ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

चौबट्टाखाल को सीआरआईएफ से मिली 47 करोड़ की तीन सड़कें

चौबट्टाखाल को सीआरआईएफ से मिली 47 करोड़ की तीन सड़कें महाराज ने केन्द्रीय मंत्री का आभार जताया सतपुली (पौड़ी)। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं चौबट्टाखाल...

Buddha Purnima: राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने अपने संदेश में एकता का किया आह्वान

श्रीलंका।श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने शुक्रवार को अभूतपूर्व आर्थिक संकट के कारण कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे श्रीलंकाई लोगों से एक समृद्ध...

नेपाल में निजी हेलिकॉप्टर दुर्घटना में तीन घायल

नेपाल।नेपाल का एक निजी हेलिकॉप्टर सेवा प्रदाता का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह घटना शुक्रवार को पूर्वी नेपाल में घटी, जिसमें एक पायलट...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

हरिद्वार संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया

हरिद्वार। हरिद्वार संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने नामांकन के चार सेट...

कॉंग्रेस नेता हरीश रावत के पुत्र वीरेंद्र रावत ने रोड शो निकालकर किया नामांकन

हरिद्वार।आज वीरेंद्र रावत ने हरकी पैड़ी पहुंच कर गंगा पूजन किया। इसके बाद ऋषिकुल मैदान से पैदल रोड शो की शुरुआत हुई। यहां से...

उत्तराखंड में बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची

देहरादून।लोकसभा चुनाव 2024 की बिसात बिछ चुकी है।नामांकन के बाद प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतर चुके हैं।बीजेपी ने चुनावी-प्रचार को धार देने के लिए...

कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने किया नामांकन

पौड़ी।कांग्रेस से पौड़ी लोकसभा सीट पर प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने आज बुधवार को नामांकन किया। लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पांच सीटों पर अब...

Recent Comments