वेतन संकट से फिर जूझ रहे पेयजल जल निगम कर्मी
देहरादून।
उत्तराखंड पेयजल निगम के कर्मचारियों को पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिला है।
कर्मचारियों का कहना है कि उनको दिसंबर और जनवरी का वेतन नहीं मिला है।
ऐसे में जल निगम में कर्मचारियों के लिए एक बार फिर से वेतन संकट आ गया है।
पेयजल निगम को कार्य के आधार पर परियोजनाओं की लागत से 12.5 फीसद सेंटेज के रूप में कार्मिकों के वेतन और पेंशन के लिए मिलती है।
जाहिर है कि कार्य अधिक होंगे तो सेंटेज भी अधिक होगा और कम होने पर यह घटेगा।