अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ ने इस कॉलेज के प्रबंध संचालक को हटाने की मांग की

0
IMG_20241219_195508

अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ ने इस कॉलेज के प्रबंध संचालक को हटाने की मांग की

संघ, निदेशक माध्यमिक शिक्षा के कार्यालय में कर सकता है धरना प्रदर्शन

देहरादून।के०एल०डी०ए०वी० इन्टर कॉलेज रूडकी हरिद्वार के प्रबंध संचालक को हटाने की माँग को लेकर अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड शाखा के पदाधिकारियों ने निदेशक माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड देहरादून के कार्यालय पर धरना देने का ऐलान किया है।

अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा निदेशक माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड देहरादून को भेजे गए नोटिस में प्रबंध संचालक पर आरोप लगाया है कि उन्होंने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य से मिलीभगत करके विद्यालय के सहायक अध्यापक अरविंद कुमार के अकारण एवं मनमाने ढंग से तीन महीने से लगातार वेतन रोका हुआ है । संघ ने धरने के नोटिस में प्रभारी प्रधानाचार्यो मनोज कुमार सैनी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं शिक्षक संघ का आरोप है कि प्रधानाचार्य निजी रंजिश वश लगातार वर्षों से अरविंद कुमार का मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न कर रहे है।

संघ का यह भी आरोप है कि प्रभारी प्रधानाचार्य व प्रबंध संचालक न तो किसी उच्चाधिकारियों के आदेशों का पालन करते हैं तथा न ही किसी शिक्षा अधिनियम और न ही किसी नियमावली का अनुपालन करते हैं जिससे आक्रोशित होकर संघ ने प्रबंध संचालक राम मिलन को विद्यालय के प्रबंध संचालक पद से हटाने तथा विद्यालय के सहायक अध्यापक अरविंद कुमार का तीन माह से रुका हुआ वेतन व अरविंद कुमार को उनके विदेश में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे पुत्र की फ़ीस आदि खर्चे के लिए सामान्य भविष्य निधि खाते से अग्रिम निष्कासन तत्काल प्रदान करने की माँग को लेकर धरने का नोटिस दिया है। माँग पूरी न होने पर 26 दिसम्बर 2024 को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा धरना दिये जाने का ऐलान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *