नगर निगम कोटद्वार, रंग लाई नालों की सफाई
नगर निगम कोटद्वार, रंग लाई नालों की सफाई
कोटद्वार।नगर निगम कोटद्वार में इस बार बरसात से पहले की गई नालों की सफाई का असर बरसात के दौरान देखने को मिल रहा है। इस बार नगर निगम की मेहनत काम आई है और नालों से सिल्ट और गाद निकालने के कारण इस बार वर्षों से चौक नालों में भी इस बार पानी बहने लगा है।

बाजार मालिनी मार्केट का नाला हो, चाहे विभिन्न वार्डों के नाले, इस बार नगर निगम द्वारा नालों की वर्षों से जमीन गाद निकाल कर नाला सफाई का काम कराया गया, जिससे नगर निगम के स्थानीय निवासी और व्यापारी कुछ राहत महसूस कर रहे हैं। नगर निगम ने बताया कि नाला सफाई का कार्य अभी चल रहा है और बरसात में नदियों में पीछे से जो सिल्ट बहकर आ रही है उसे भी साफ कराया जा रहा है।

महापौर के सख्त आदेशों के बाद निगम ने इस बार चाहे संकरी गलियां हों या फिर मुख्य मार्ग, सभी पर नाला सफाई को गंभीरता से लेते हुए समय से पहले सफाई करवाने में सफलता प्राप्त की और इसके कारण ही इस बार वर्षों से चौक और बंद रहे नालों से भी पानी की निकासी होने लगी है।
बन्द और कवर्ड नालों और अनेक नालों के ऊपर डाली गई विभिन्न यूटिलिटीज से जरूर समस्याएं आती रही लेकिन निगम द्वारा इस बार कराई गई नाला सफाई से बरसात के पानी से निजात जरूर मिल रही है।


