अंतर्राष्ट्रीय

श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर महानामा पेट्रोल पंप पर बांट रहे चाय

श्रीलंका में इस समय भोजन, ईंधन, दवाओं की कमी से जूझ रहा है।ऐसे में श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर रोशन महानामा देशवासियों की मदद के लिए आगे आए हैं.।महानामा पेट्रोल पंप पर लंबी कतारों में खड़े लोगों में जरूरत का सामान बांट रहे हैं।यही नहीं वह लोगों को चाय परोसते भी दिखे ।उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह चाय की ट्रे के साथ नजर आ रहे हैं।

पड़ोसी मुल्क श्रीलंका गंभीर संकट से जूझ रहा है।वहां भोजन, ईंधन और दवाओं की कमी हो गई है। पेट्रोल संकट इस कदर गहरा गया है कि पंप पर लंबी लाइनें लग रही हैं।इस बीच वहां के पूर्व क्रिकेटर रोशन महानामा ने लोगों से एक दूसरे की मदद की अपील की है।महानामा खुद पेट्रोल पंप पर लोगों को जरूरी सामान बांट रहे हैं। यहां तक कि लोगों को चाय भी सर्व कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *