अब की बार कर्मचारी कृत संकल्प है, मॉग पूरी होने तक धरने पर डटें रहेगे-नन्दलाल जोशी
अब की बार कर्मचारी कृत संकल्प है, मॉग पूरी होने तक धरने पर डटें रहेगे–नन्दलाल जोशी
देहरादून, दिनांक 16.07.2026
उत्तराखण्ड जल संस्थान अधिकारी / कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आवहान पर उत्तराखण्ड जल संस्थान के राजकीयकरण हेतु मुख्यालय पर दिया जा रहा धरना आज ग्यारवें दिन भी जारी रहा। आज जनपद देहरादून की शाखाओं के कर्मचारी धरने पर बैठने हेतु उपस्थित हुये। मोर्च के मुख्य संयोजक द्वारा फूल माला पहना कर स्वागत किया गया तथा उन्हें धरने पर बैठाया गया। धरने में बैठने वालों मे सर्व श्री विकेश काला, महेश प्रकाश, कमलेश, अमित कुमार, सुरज कुमार एवं प्रदीप कुमार प्रमुख हैं।
धरना स्थल पर सभा का संचालन करते हुये मोर्च के सह संयोजक श्री विमल भण्डारी द्वारा धरने पर उपस्थित सभी कार्मिको का धन्यवाद किया कि वर्षाकाल में भी पूर्ण निष्ठा के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर धरने के सफल बनाने हेतु कार्य कर रहे। अभी आन्दोलन का प्रथम चरण है, आन्दोलन को और गति देने के लिए अभी कर्मचारियों को और अधिक योगदान देना होगा। कर्मचारियों की न्यायोचित माग को सरकार को मानना ही होगा।
मोर्चे के मुख्य संयोजक नन्दलाल जोशी द्वारा अपने सम्बोधन में अवगत कराया गया कि मॉग के समर्थन में चलाये जा रहे धरने के प्रति कर्मचारियों में बहुत उत्साह है, पर्वतीय शाखाओं से निरन्तर फोन कर धरने पर बैठने हेतु समय माँगा जा रहा है। वर्षाकाल के दृष्टिगत दूर दराज के कर्मचारियों को अभी धरने हेतु आमंत्रित नही किया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें भी बुलाया जायेगा। उन्होने यह भी अवगत कराया कि अभी सरकार, शासन एवं जल संस्थान प्रब’न्धन की ओर से कोई सकारात्मक पहल दृष्टिगोचर नही हो रही है, लेकिन अब की बार कर्मचारी आर-पार के आन्दोलन के लिए को तैयार एवं संकल्पबद्ध है, वह मॉग पूरी होने तक मुख्यालय में धरने पर डटे रहेगे। प्रत्येक दशा में सरकार, शासन एवं जल संस्थान प्रबन्धन से अपनी मॉग मनवायी जायेगी।
उक्त के अतिरिक्त श्री भूपेन्द्र सिंह चौहान, प्रदीप थपलीयाल, श्री मनोज कुमार, श्री महावीर रतूडी, श्री पंकज पोखरियाल, श्री कुणाल शर्मा, श्री अशोक कुमार शर्मा, श्री आनन्द सिंह रावत, श्री कमलेश, श्री पूरण बडोला, श्री हरीष कण्डारी आदि कार्मिको ने भी अपने विचार रखे।
धरना स्थल पर पहुँच कर अपना समर्थन प्रदान करने वाले में श्री ललित कुमार, श्री गिरीश चन्द्र सती, श्री सुभाष चन्द्र वशिष्ठ, श्री प्रकाश नेगी, श्री प्रताप सिंह, श्री विनोद प्रकाश, श्री संदीप कुमार, श्री नीरज रौथाण, श्री सबल सिंह, श्री राजेन्द्र सिंह नेगी, श्री अभित नौटियाल, आदि प्रमुख रहे।


