उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ फिल्म हुई टैक्स फ्री, सीएम धामी ने की घोषणा
उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ फिल्म हुई टैक्स फ्री, सीएम धामी ने की घोषणा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा नीब करौरी महाराज के आध्यात्मिक जीवन और उनके संदेश पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने फिल्म की विषयवस्तु की सराहना करते हुए कहा कि बाबा नीब करौरी महाराज का आध्यात्मिक योगदान देश-दुनिया के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्में उत्तराखंड की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को व्यापक स्तर पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती हैं।
