विकासनगर बाजार में 7 सितंबर से हटेगा अस्थायी अतिक्रमण, लोनिवि ने एसडीएम से मांगा सहयोग

0
IMG_20260906_140429

विकासनगर बाजार में 7 सितंबर से हटेगा अस्थायी अतिक्रमण, लोनिवि ने एसडीएम से मांगा सहयोग

देहरादून। राष्ट्रीय राजमार्ग-507 के विकासनगर बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे अस्थायी रेडी/पटरी दुकानों के रूप में किए गए अतिक्रमण को हटाने की तैयारी शुरू हो गई है। राष्ट्रीय मार्ग खंड, लोक निर्माण विभाग, देहरादून ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी विकासनगर को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई और पुलिस बल की तैनाती के लिए सहयोग मांगा है।

पत्र के अनुसार, सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत के क्रम में संबंधित अतिक्रमणकारियों को पूर्व में नोटिस जारी किए जा चुके हैं। 7 सितंबर 2026 को अस्थायी अतिक्रमण हटाने की तिथि निर्धारित की गई है। लोनिवि ने एसडीएम से अनुरोध किया है कि निर्धारित तिथि पर अतिक्रमण हटाने के दौरान अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएं तथा पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

नगर पालिका परिषद विकासनगर से भी 7 सितंबर से कम से कम तीन दिन पूर्व अतिक्रमण हटाने के संबंध में प्रचार-प्रसार करने का अनुरोध किया गया है। थानााध्यक्ष विकासनगर को भी कार्रवाई के दौरान पुलिस बल की तैनाती के लिए निर्देशित करने का आग्रह किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *