बिजली व्यवस्था होगी मजबूत, उत्तराखंड में ₹262 करोड़ से बनेंगे नए सब स्टेशन
बिजली व्यवस्था होगी मजबूत, उत्तराखंड में ₹262 करोड़ से बनेंगे नए सब स्टेशन
देहरादून। उत्तराखंड में लगातार बढ़ रही बिजली की मांग को देखते हुए वितरण व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य में ₹262 करोड़ की लागत से 33/11 केवी के नए विद्युत सब स्टेशन और उनसे जुड़ी 33 केवी लाइनों का निर्माण किया जाएगा।
इस परियोजना के तहत विभिन्न क्षेत्रों में नए सब स्टेशनों की स्थापना के साथ विद्युत लाइनों का विस्तार किया जाएगा। इससे बढ़ते विद्युत भार को संभालने, आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने और उपभोक्ताओं को अधिक विश्वसनीय बिजली उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने परियोजना के क्रियान्वयन के लिए निविदा आमंत्रित कर दी है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित एजेंसी के माध्यम से निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। परियोजना पूरी होने पर प्रदेश की विद्युत वितरण प्रणाली की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है।
