एमडी पी.सी. ध्यानी ने निभाया वादा, UPCL और PTCUL के 33 अभियंताओं के ACP आदेश जारी
एमडी पी.सी. ध्यानी ने निभाया वादा, UPCL और PTCUL के 33 अभियंताओं के ACP आदेश जारी
उत्तरांचल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने ऊर्जा भवन में मुलाकात कर जताया आभार, कर्मचारी हितों में सकारात्मक फैसलों की सराहना
देहरादून।आज दिनांक 01 अगस्त 2026 को उत्तरांचल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ऊर्जा भवन, देहरादून स्थित मुख्यालय में UPCL एवं PTCUL के प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी से शिष्टाचार भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।
एसोसिएशन के महासचिव इं. मुकेश कुमार ने बताया कि UPCL में कुछ अभियंताओं की एसीपी (ACP) पिछले तीन वर्षों से लंबित थी। प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी ने कार्यभार संभालने के बाद एसोसिएशन के साथ हुई द्विपक्षीय वार्ता में आश्वासन दिया था कि 31 जुलाई 2026 तक सभी लंबित ACP मामलों का निस्तारण कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रबंध निदेशक ने अपना वादा निभाते हुए 31 जुलाई 2026 को UPCL के 10 अभियंताओं के ACP आदेश जारी कर दिए। इसके साथ ही 1 अगस्त 2026 को PTCUL के 23 अभियंताओं के ACP आदेश भी जारी कर दिए गए। इस प्रकार दोनों निगमों के कुल 33 अभियंताओं को ACP का लाभ मिला।
एसोसिएशन ने कर्मचारी हितों से जुड़े मामलों में प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी द्वारा लगातार लिए जा रहे सकारात्मक निर्णयों की सराहना करते हुए कहा कि अभियंता वर्ग इन फैसलों को कर्मचारी कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानता है।
इस अवसर पर एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष इं. कार्तिकेय दूबे, महासचिव इं. मुकेश कुमार, पूर्व अध्यक्ष एवं मोर्चा अध्यक्ष इं. वाई.एस. तोमर, इं. विकास भारती, इं. संजय कुमार, इं. सुधीर सिंह, इं. शिशिर श्रीवास्तव, इं. मोहन मित्तल सहित अन्य अभियंता उपस्थित रहे।





