सीएम धामी ने स्व. साधु शरण तिवारी को दी श्रद्धांजलि
सीएम धामी ने स्व. साधु शरण तिवारी को दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा सांसद श्री मनोज तिवारी ‘मृदुल’ के बड़े भाई स्व. साधु शरण तिवारी के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत पुण्यात्मा की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रभु उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
