18 सितंबर को 140 युवाओं से सीधा संवाद करेंगे CM धामी, सुनेंगे विकसित उत्तराखंड का विजन

0
FB_IMG_1789699387463

18 सितंबर को 140 युवाओं से सीधा संवाद करेंगे CM धामी, सुनेंगे विकसित उत्तराखंड का विजन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 18 सितंबर को ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ के तहत चयनित 140 छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद करेंगे। ‘कैसा हो मेरे सपनों का उत्तराखण्ड?’ विषय पर प्रदेशभर के 2,67,744 विद्यार्थियों ने अपने विचार साझा किए थे।

चयनित 140 विद्यार्थियों के सुझावों को सरकार की नीतियों और विकास योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। संवाद से पहले वरिष्ठ आईएएस अधिकारी भी युवाओं से विचार-विमर्श करेंगे।

चयनित विद्यार्थियों को 12वीं के बाद करियर कोचिंग के लिए 2 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप भी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *