उत्तराखंड पेयजल निगम मुख्यालय में धूमधाम से हुई विश्वकर्मा पूजा

0
IMG-20260917-WA0075

उत्तराखंड पेयजल निगम मुख्यालय में धूमधाम से हुई विश्वकर्मा पूजा

देहरादून। उत्तराखंड पेयजल निगम मुख्यालय में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा पूजा का आयोजन श्रद्धा और विधि-विधान के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अभियंता संजय सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश और विभाग की सुख-समृद्धि की कामना की।

पूजा के दौरान कार्यालय परिसर में भक्तिमय माहौल रहा। अधिकारियों और कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा को नमन करते हुए तकनीकी कार्यों में सफलता, कार्यस्थल की सुरक्षा और विभागीय प्रगति की प्रार्थना की। मुख्य अभियंता संजय सिंह ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, तकनीक और शिल्प का देवता माना जाता है। ऐसे आयोजन कर्मचारियों में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी समन्वय को बढ़ावा देते हैं।

इस अवसर पर पेयजल निगम के विभिन्न अनुभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *