उत्तराखंड में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, मुख्यमंत्री धामी ने करोड़ों की योजनाओं को दी मंजूरी

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

उत्तराखंड में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, मुख्यमंत्री धामी ने करोड़ों की योजनाओं को दी मंजूरी

सड़कों, पुलों, मंदिरों, धर्मशालाओं, पुलिस आवास और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के उपचार के लिए करोड़ों रुपये स्वीकृत

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं के विकास, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के सुदृढ़ीकरण, सड़क संपर्क व्यवस्था में सुधार और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में विभिन्न विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। इन स्वीकृतियों के तहत ऊधमसिंहनगर, देहरादून, चम्पावत, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा और उत्तरकाशी सहित विभिन्न जनपदों में सड़क निर्माण, पुल निर्माण, धर्मशालाओं, पुलिस भवनों और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के उपचार से जुड़े कार्य किए जाएंगे।

किच्छा में कृषि विश्वविद्यालय की सड़कों के लिए 19.99 करोड़

जनपद ऊधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र किच्छा में पंडित गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय परिसर की अवशेष सड़कों के सुधार के लिए विभिन्न घोषणाओं के अंतर्गत 19.99 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन दिया गया है। इससे विश्वविद्यालय परिसर में सड़क सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

गदरपुर में धर्मशालाओं के निर्माण के लिए 2.67 करोड़

ऊधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र गदरपुर में विभिन्न गांवों और नगर पंचायत दिनेशपुर के क्षेत्रों में धर्मशालाओं के निर्माण के लिए 2.67 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। इसके अंतर्गत जयनगर नंबर-3, चण्डीपुर के संजय नगर खालपाड़ा, राधा-कृष्ण मंदिर क्षेत्र, दिनेशपुर के वार्ड नंबर-1 एवं वार्ड नंबर-3, केशवगढ़ कॉलोनी के समीप, संलय नगर, लालपुरी स्थित मलयनाथ स्वामी मंदिर, खटोला नंबर-2 बक्साड़ स्थित देवीधाम मंदिर तथा कुल्हा के दिलीपनगर गांव में धर्मशाला निर्माण के कार्य शामिल हैं।

सहसपुर में सड़क और नाली निर्माण के लिए 76.60 लाख

देहरादून जनपद के विधानसभा क्षेत्र सहसपुर की ग्राम पंचायत झाझरा, सैनिक कॉलोनी और सुद्धोवाला के विभिन्न क्षेत्रों में आंतरिक मार्गों एवं नालियों के निर्माण के लिए 76.60 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें प्रथम किस्त के रूप में 45.96 लाख रुपये स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन दिया गया है। प्रस्तावित कार्यों में सीसी मार्ग निर्माण तथा सीमेंट कंक्रीट टाइल्स से आंतरिक मार्गों के निर्माण के साथ नाली निर्माण भी शामिल है।

पूर्णागिरी मेला क्षेत्र और गंगोलीहाट में सड़क के लिए बजट

जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में मां पूर्णागिरी मेला क्षेत्र में अनुरक्षण, विश्राम शेड एवं पुलिया निर्माण के लिए 77.22 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके तहत प्रथम किस्त में 46.33 लाख रुपये जारी किए जाने का अनुमोदन दिया गया है।

वहीं, गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पोखरी-चण्डिकाघाट मोटर मार्ग की 7.740 किलोमीटर लंबाई के निर्माण कार्य के पुनरीक्षित आगणन के लिए 5.38 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

रवासन नदी पर बनेगा 250 मीटर लंबा स्टील ट्रस पुल

हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण राज्य योजना के अंतर्गत रसूलपुर-मंगोलपुरा-आर्यनगर और लालढांग के बीच रवासन नदी पर पैदल यात्रियों के आवागमन के लिए 250 मीटर लंबे स्टील ट्रस पुल के निर्माण हेतु 9.34 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन दिया गया है। इस पुल के निर्माण से क्षेत्र में पैदल आवागमन की सुविधा को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

पुलिस भवनों और आवासीय सुविधाओं के लिए करोड़ों की मंजूरी

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल में विभिन्न आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण के लिए 9.71 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

इसके अतिरिक्त, अल्मोड़ा जनपद के सल्ट विधानसभा क्षेत्र में सल्ट थाने के आवासीय भवन निर्माण के लिए 3.80 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें प्रथम किस्त के रूप में 1.52 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन दिया गया है।

उत्तरकाशी में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का होगा उपचार

उत्तरकाशी जनपद के पुरोला विधानसभा क्षेत्र में मोरी-नैटवाड़-जखोल मोटर मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-48) के किलोमीटर-09 पर क्रॉनिक भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के उपचार कार्य के लिए 5.35 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन दिया गया है। इसके साथ ही क्रॉनिक भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के उपचार से संबंधित दो अन्य निर्माण कार्यों के लिए 14.50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इन कार्यों का उद्देश्य भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा और आवागमन को बेहतर बनाना है।

ईको टास्क फोर्स की 10 नर्सरियों में स्थापित होगी सिंचाई प्रणाली

पर्यावरण संरक्षण एवं पौधरोपण से जुड़े कार्यों को मजबूती देने के लिए ईको टास्क फोर्स की 10 नर्सरियों में सिंचाई प्रणाली स्थापित करने हेतु 78.50 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी गई इन स्वीकृतियों से सड़क, पुल, धार्मिक स्थलों से जुड़ी सुविधाओं, पुलिस आधारभूत संरचना और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्यों को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed