बागेश्वर के एसपी जितेंद्र कुमार मेहरा ने पेयजल निर्माण कार्यों में योगदान के लिए अभियंता जयांक पाण्डे को दिया प्रशस्ति पत्र

0
IMG-20261015-WA0017(1)

बागेश्वर के एसपी जितेंद्र कुमार मेहरा ने पेयजल निर्माण कार्यों में योगदान के लिए अभियंता जयांक पाण्डे को दिया प्रशस्ति पत्र

देहरादून। उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद में स्वीकृत बीसीओ कक्षों के निर्माण कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण कराने में योगदान के लिए उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम की अस्थायी निर्माण इकाई (मुख्यालय) में तैनात परियोजना अभियंता जयांक पाण्डे को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।

बागेश्वर के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार मेहरा की ओर से 15 अक्टूबर 2026 को जारी प्रशस्ति पत्र में जयांक पाण्डे के कार्यों की सराहना की गई है। पत्र के अनुसार, जनपद में स्वीकृत बीसीओ कक्षों के निर्माण कार्य को निगम के माध्यम से पूर्ण कराया गया। निर्माण कार्यों की समीक्षा एवं निरीक्षण के दौरान जयांक पाण्डे मौके पर मौजूद रहकर तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करते रहे।

प्रशस्ति पत्र में कहा गया है कि निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों का तकनीकी ज्ञान के आधार पर निराकरण किया गया तथा संबंधित कार्यों को बेहतर ढंग से संपन्न कराने में योगदान दिया गया।

एसपी जितेंद्र कुमार मेहरा ने जयांक पाण्डे के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह भविष्य में भी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और लगन के साथ करते रहेंगे।

प्रशस्ति पत्र को निर्माण कार्यों में तकनीकी दक्षता, जिम्मेदारी और समर्पण के लिए दी गई सराहना के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed