गंभीर मानसिक रोगियों को अब देहरादून की दौड़ नहीं जिला अस्पताल बौराड़ी में शुरू हुई ईसीटी थेरेपी की सुविधा
गंभीर मानसिक रोगियों को अब देहरादून की दौड़ नहीं जिला अस्पताल बौराड़ी में शुरू हुई ईसीटी थेरेपी की सुविधा
जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने निरीक्षण कर उपचार सुविधा का किया शुभारंभ
जिला अस्पताल बौराड़ी में पहली बार शुरू हुई ईसीटी थेरेपी की सुविधा
टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने जिला अस्पताल बौराड़ी पहुंचकर ईसीटी (इलेक्ट्रोकन्वल्सिव थेरेपी) मशीन का निरीक्षण किया। उन्होंने मशीन की कार्यप्रणाली एवं मरीजों के उपचार में इसकी उपयोगिता की जानकारी ली तथा ईसीटी थेरेपी की उपचार सुविधा का शुभारंभ किया। यह प्रदेश में प्रथम अवसर है जब किसी जिला अस्पताल स्तर पर ईसीटी मशीन की सुविधा उपलब्ध हुई है। अब तक इस प्रकार की सुविधा मुख्य रूप से मेडिकल कॉलेजों एवं बड़े अस्पतालों में ही उपलब्ध रही है। जिला अस्पताल बौराड़ी में यह सुविधा शुरू होने से गंभीर मानसिक रोगियों को उपचार के लिए देहरादून अथवा अन्य बड़े अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी।
